प्रियंका 21 जुलाई को ग्वालियर में जनसभा लेंगी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ग्वालियर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को यहां 'जन आक्राेश रैली' को संबोधित करेंगी, जिसके लिए पार्टी की ओर से तैयारियों को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार श्रीमती वाड्रा 21 जुलाई को सुबह यहां पहुंचने के बाद वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद वे मेला मैदान पर 'जन आक्रोश रैली' को संबोधित करेंगी।
इस सभा में ग्वालियर चंबल अंचल के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों से भी नेता और कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस की एक टीम और क्षेत्र के नेता रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में यहां जुटे हुए हैं। अनेक प्रदेश पदाधिकारी यहां पहुंच चुके हैं और कल तक और पदाधिकारी यहां आ जाएंगे। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव हैं और राज्य में कुल 230 विधानसभा सीटों में से ग्वालियर चंबल अंचल में विधानसभा की 34 सीट हैं।
![]() |
AD |
![]() |
AD |
![]() |
AD |