जौनपुर: सीएम का पुतला फूंकने के आरोप में 20 के खिलाफ मुकदमा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया चालान
केराकत जौनपुर। शारदा सहायक खंड 36 नहर थानागद्दी क्षेत्र में पानी न आने से आक्रोशित किसानों द्वारा चक्का जाम कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकना महंगा साबित हुआ। इस मामले में थानागद्दी चौकी प्रभारी युगल किशोर के तहरीर पर बीस नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मालूम हो कि ग्राम बरार्इं निवासी किसानों ने काफी दिनों से शारदा सहायक खंड 36 नहर में पानी न आने से आक्रोशित होकर गुरु वार को क्षेत्र में सड़क पर जामकर सरकार विरोधी नारा लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंककर कर अपने आक्रोश का इजहार किया था। इस मामले में थानागद्दी पुलिस चौकी प्रभारी एस आई युगल किशोर ने बीस नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ आई पी सी की धारा 147, 153, 341, 504, 505 (2) का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नवीन सिंह, नींबू सिंह, जहांगीर, रमेश बनवासी, अनिल कुमार सिंह, व राम प्रवेश बनवासी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। शेष मुल्जिमों को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
![]() |
AD |