नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोलप्लाज़ा के पास एक 26 वर्षीय युवक को दबंगो ने पीटकर घायल कर दिया। युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। मुरारपुर गांव निवासी अनुराग चौहान पुत्र दिनेश चौहान अपनी बहन को उक्त टोलप्लाज़ा के पास रोडवेज बस पर बिठाकर घर लौट रहा था। लौटते समय राजभर बस्ती के कुछ युवको ने लाठी डंडे से अनुराग चौहान के ऊपर हमला कर दिया। हमले में अनुराग को काफी चोटे आयीं। स्थानीय लोगो ने किसी प्रकार से उसको दबंगो के चंगुल से बचाया। अनुराग ने बताया कि तीन दिन पहले गांव में डॉ चन्द्रशेखर के घर उनके लड़की की शादी थी। वहां पर नाचने गाने को लेकर विकास राजभर को गांव के कुछ युवको ने पिटाई किया था। उस घटना को लेकर उक्त आधा दर्जन से अधिक युवको ने मुझे मारा पीटा। अनुराग ने विकास राजभर,विरेन्द्र राजभर,मनोज राजभर सहित अन्य आधा दर्जन अज्ञात लोगों के विरु द्ध तहरीर दिया है।
 |
| Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
| विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|