हैदराबाद: मंदिर के पुजारी ने की अपनी प्रेमिका की हत्या | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद. मंदिर के 36 वर्षीय पुजारी को कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में पुलिस ने पुजारी से पूछताछ की, जिसमें बताया गया कि प्रेमिका पुजारी पर शादी करने का दबाव बना रही थी. इसी के चलते 3 जून की रात को उसने महिला की हत्या कर दी और उसके शव को कार में रखकर ले गया. बाद में इसे मेनहॉल में ठिकाने लगा दिया.
पुलिस की ओर से जारी की गई एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुरुगंती अप्सरा ने मार्च में अय्यागरी वेंकट सूर्य साई कृष्ण से शादी करने के लिए कहा था, हालांकि वह जानती थी कि वह शादीशुदा है. महिला ने उसे यह कहकर ब्लैकमेल किया कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगा तो वह उसका पर्दाफाश कर देगी. उसके व्यवहार से परेशान होकर साई कृष्ण ने अप्सरा को मारने की साजिश रची.
![]() |
| Advt. |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
