BREAKING

बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

  • दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

आगरा। भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके बेटे प्रांशु दुबे ने बताया कि रविवार को वे बिल्कुल ठीक थे। अचानक से सीने में दर्द होने की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां कुछ देर बाद ही सांसें थम गईं। 

बता दें कि साल 2020 में वह राज्यसभा के सदस्य बने थे। इससे पहले वह यूपी की कल्याण सिंह की सरकार में वित्त राज्य मंत्री भी रहे थे। हरिद्वार दुबे संघ के पुराने प्रचारक थे। बीजेपी की सक्रिय राजनीति में आने से पहले वह सीतापुर, अयोध्या और शाहजहांपुर में आरएसएस के जिला प्रचारक रहे हैं। 

बलिया जन्मस्थान तो आगरा कर्मस्थली 

मूल रूप से बलिया के रहने वाले हरिद्वार दुबे लंबे समय से आगरा की राजनीति में सक्रिय थे। वह वर्ष 1969 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री बन आगरा आए थे। तभी से यहां की राजनीति में जम गए। साल 1989 में आगरा छावनी से पहली बार चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद 1991 में भी जीते। कल्याण सिंह की सरकार में वित्त राज्यमंत्री बनाए गए, लेकिन साल 2005 में खेरागढ़ विधानसभा से उपचुनाव लड़े, जिसमें हार का सामना करना पड़ा था।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt




नया सबेरा का चैनल JOIN करें