BREAKING

अमेरिका और मिस्र दौरे से लौटे पीएम मोदी | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

  • जेपी नड्डा से पूछे- देश में क्या चल रहा है?

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका और मिस्र की पांच दिवसीय यात्रा के बाद रविवार देर रात स्वदेश लौट आए. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की स्वदेश वापसी पर हवाई अड्डे के बाहर उनका जोरदार स्वागत किया. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अलावा दिल्ली से भाजपा के सांसद मीनाक्षी लेखी, गौतम गंभीर, हर्ष वर्धन, हंसराज हंस, मनोज तिवारी व परवेश शर्मा मौजूद थे. रात को करीब साढ़े बारह बजे पीएम मोदी का विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड किया. यहां बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम किया.

पीएम मोदी ने पूछा- देश में क्या चल रहा है?

बीजेपी नेताओं ने बताया कि पीएम मोदी ने इस दौरान सभी का हालचाल लिया और कहा कि रात में एयरपोर्ट पर आने के लिए अपनी नींद में खलल क्यों डाला. इसके अलावा पीएम मोदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पूछा कि देश में क्या चल रहा है. इसपर जवाब देते हुए जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर चल रहे कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की राजकीय यात्रा के समापन के बाद शनिवार को पीएम मोदी मिस्त्र पहुंचे थे.

पीएम मोदी ने अल-हाकिम मस्जिद का किया दौरा

मिस्त्र की यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मिस्त्र की मेरी यात्रा ऐतिहासिक रही. इससे भारत-मिस्त्र संबंधों में नई ऊर्जा आएगी और हमारे देशों के लोगों को फायदा होगा. मैं राष्ट्रपति अल-सीसी, सरकार और मिस्त्र के लोगों को उनके स्नेह के लिए धन्यवाद देता हूं. पीएम मोदी ने बीते 25 जून को मिस्त्र की 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया. जिसका दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद के जीर्णोद्धार किया गया था. उन्होंने काहिरा में हेलियापोलिस राष्ट्रमंडल युद्ध कब्रिस्तान का भी दौरा किया और प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान मिस्त्र तथा अदन में बलिदान देने वाले 4300 से अधिक वीर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

अमेरिका की राजकीय यात्रा के बाद पहुंचे थे मिस्त्र

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की यात्रा पर थे. अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की और अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. इसके बाद वह अमेरिका की राजकीय यात्रा संपन्न कर शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे थे. राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर मिस्र की उनकी दो दिवसीय राजकीय यात्रा 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है.

पीएम मोदी को मिस्त्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान के साथ किया गया सम्मानित

पीएम मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति अल-सीसी के साथ बातचीत की और व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा संबंधों और लोगों से लोगों के बीच संबंधों में सुधार पर ध्यान देने के साथ दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. दोनों देशों ने अपने रिश्ते को ‘रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ाया. राष्ट्रपति अल-सीसी ने मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ पुरस्कार से सम्मानित किया. यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है.

पीएम मोदी ने 20 जून को पांच दिवसीय यात्रा की थी शुरू

मोदी ने 20 जून को अपनी पांच दिवसीय यात्रा शुरू की थी. उन्होंने 21-24 जून तक अमेरिका का दौरा किया. उनकी अमेरिका यात्रा न्यूयॉर्क से शुरू हुई, जहां उन्होंने 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का नेतृत्व किया. बाद में, वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति बाइडन द्वारा व्हाइट हाउस में उनका भव्य स्वागत किया गया था.


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


नया सबेरा का चैनल JOIN करें