जौनपुर: पत्रकार पर हमले के मामले में मुकदमा दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। बुधवार की रात नगर के अयोध्या मार्ग स्थित सेंट जॉर्ज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पत्रकार चंचल कुमार जायसवाल व उनके दो साथी पर हुए प्राणघातक हमले में घायल पत्रकार चंचल जायसवाल के बड़े भाई चंदन जयसवाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार की रात अयोध्या मार्ग स्थित सेंट जॉर्ज पब्लिक स्कूल के आफिस में पहुंचे लोगों ने धारदार हथियार से प्रबंधक पत्रकार चंचल जायसवाल व उनके साथ बैठे केराकत निवासी संतोष कुमार व विद्यालय के कर्मचारी ताखा पूरब गांव निवासी अंशदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पत्रकार चंचल कुमार जायसवाल के बड़े भाई चंदन जायसवाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रवि प्रकाश पता अज्ञात व आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

