नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन महिला घायल हो गई। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पट्टी चकेसर गांव में गुरु वार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में पड़ोसियों ने लाठी डंडे से पीटकर उक्त गांव निवासी प्रेमा सिंह (30) पत्नी विनय सिंह व नीलम सिंह (25) पत्नी प्रेषित सिंह को घायल कर दिया। वही दूसरी घटना क्षेत्र के हाजी रफीपुर गांव निवासी इंद्रावती (53) पत्नी राम तीरथ को पट्टीदारो ने जमीन विवाद को लेकर लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
 |
Advt
|
 |
| Advt |
 |
Advt.
|