जौनपुर: सरकारी योजना का लाभ न मिलने पर अधिकारी होगें जिम्मेदार:दिनेश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रभारी मंत्री ने चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
सिरकोनी जौनपुर। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जनता को नही मिलने पर अधिकारी जिम्मेदार होंगे। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से न हटंे। उक्त बातें रविवार को स्थानीय ब्लॉक के बाकराबाद ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित जन चौपाल में बोलते हुए राज्यमंत्री दिनेश प्रताप ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश की सरकार की योजनाओं को जनता के लिए बनाया गया है। अगर उक्त योजनाए पूरी तरह से जनता तक नही पहुंच पाती है तो उसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदार माना जायेगा। कार्यकम में उन्होंने महिलाओं का अन्नप्राशन करवाया। इस दौरान उन्होंने जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही जिम्मेदार विभाग के लोगो को आदेश दिया। कार्यक्रम के अंत मे श्री सिंह ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक तथा उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ साई सीलम तेजा तथा संचालन परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल, डीपीआरओ मनोज त्यागी,जिला पूर्ति अधिकारी सन्तोष विक्रम सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन, एडीओ आईएसबी आशीष त्रिपाठी,पोल्हन मौर्य,मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
