BREAKING

जौनपुर: वज्रपात की चपेट में आकर मजदूर की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सिरकोनी जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर गांव में शनिवार की शाम को वज्रपात कीक चपेट में आने से 50 वर्षीय मजदूर की मौत हो गयी। उक्त गांव निवासी झिंगई ने अपने नाती डॉ रणजीत सरोज को घर बनवाने के लिए जमीन दिया था। डॉ रणजीत सरोज मकान बनवाने के लिए लल्लापुरा से मजदूर व मिस्त्री लाये थे। देर शाम को जब तेज चमक गरज के साथ बरसात होने लगी तब सारे मजदूर व मिस्त्री भाग कर मकान में छिप गए। पप्पू चौरसिया पुत्र रामकिसुन चौरसिया निवासी लल्लापुरा छितुपुर उस दौरान कोई सामान उठाने लगा। उसी समय तेज आवाज में तड़क कर उसके ऊपर वज्रपात हो गया। मौके पर इतनी ज्यादा चमक थी कि अन्य मजदूर की आंखे चौंधिया गयी। थोड़ी देर बाद अन्य मजदूर उसको देखे। पप्पू को उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी रामसरिख गौतम ने बताया कि सूचना मिली है।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें