लखनऊ: गोमती सफाई अभियान से जुड़े लोगों को किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। नगर निगम ने गुरुवार को विभिन्न संस्थाओं की मदद से गोमती नदी की सफाई का अभियान चलाया। लम्बे समय से सफाई से जुड़े लोगों को सम्म्मानित भी किया। गो फ़ॉर गोमती की टीम, ह्यूमन मैट्रिक्स टीम तथा स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर आरजे प्रतीक भी अभियान में शामिल हुए। गोमती सफाई का अभियान प्रत्येक रविवार को सुबह सात से नौ के बीच चलता है।
लेटे हुए हनुमान मंदिर के किनारे गोमती घाट के पास रविवार को भी अभियान चलाया गया। कुछ दिन पहले यहां से कई टन सूखा व गीला कचरा निकाला गया था। अब इस घाट की साफ सफाई भी करायी जा रही है। गोमती सफाई अभियान में योगदान देने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयंसेवी एवम अन्य संस्थाओं को महापौर ने रविवार को यहां सम्मानित भी किया।
महापौर ने इस सफाई अभियान को और बड़े स्तर पर ले जाने का संकल्प दिलाया। महापौर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत काम करने वाली संस्था ह्यूमन मैट्रिक्स, गोमती मैन ऋद्धि किशोर गौड़, ज़ोनल सेनेटरी अफसर आशीष श्रीवास्तव, सेहत इंदौरी पोहा, हरियाली फ़ाउंडेशन तथा नगर निगम के सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। अपर नगर आयुक्त अवनीन्द्र कुमार सिंह ने पौधरोपित कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया।

,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
