मुख्यमंत्री शिंदे से मिले शरद पवार| #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- दोनों की मुलाकात पर राजनीतिक हलचल तेज
मुंबई. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा बंगले पर मुलाकात की. मुख्यमंत्री और पवार की बंद कमरे में चली करीब 40 मिनट बैठक से राज्य की राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग चर्चा शुरू हो गई है.
हालांकि दोनों वरिष्ठ के बीच क्या चर्चा हुई यह बंद गुलदस्ते में है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिंदे और शरद पवार की करीब 40 मिनट तक चली बैठक में राज्य के मौजूदा राजनीति पर चर्चा हुई. इसमें राजनीति के साथ-साथ किसानों के मदद और चीनी मिल के मुद्दों पर चर्चा हुई.
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई है और अपने-अपने पार्टी के भावी उम्मीदवारों के साथ बैठक कर रही है इस बीच मुख्यमंत्री और शरद पवार की हुई मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
- बैठक में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं: सीएम शिंदे
राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ मुलाक़ात पर गरमाई सियासत पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट किया कि बैठक में राजनितिक मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई। मराठा मंदिर संस्था के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम का आमंत्रण देने के लिए शरद पवार मुझसे मिलने आए थे।
- राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते सभी से मिलना पड़ेगा: सुधीर मुनंगटीवार
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शरद पवार के मुलकात पर शुरू अलग-अलग चर्चा पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा एकनाथ शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री है इसलिए उनसे मिलने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के साथ -साथ बहुत लोग आएँगे इसमें कोई नयी बात नहीं है.
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%209453567111%20%20SIDDIQPUR,.gif)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)

