मुंबई: अनमोल रसिक के अनमोल पल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। काव्यसृजन साहित्यिक सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था (पंजीकृत) ने गुरुवार को रात्रि साढ़े नौ बजे से अपने कार्याध्यक्ष प्रा. अंजनी द्विवेदी की वैवाहिक वर्षगाँठ पर आन लाईन गूगल मीट पर "अनमोल रसिक के अनमोल" का आयोजन कर खुशी को दोगुना कर दिया।
यह यादगार पल भोपाल मध्यप्रदेश के डॉ. किशन तिवारी की अध्यक्षता व आत्मिक श्रीधर मिश्र के संचालन में अपनी ऊँचाइयों को छुवा अपनी बधाइयाँ शुभकामना देने के लिए अपनी रचनाओं के साथ नागपुर महाराष्ट्र से डॉ. डीएन माथुर, प्रभुनाथ चतुर्वेदी, पालघर से, मुम्बई से आत्मिक श्रीधर मिश्र, दुर्गा प्रसाद गुप्त, नालासोपारा वसई से पं. जमदग्निपुरी, सत्येन्द्र सोनकर, कलवा ठाणे से कवि पत्रकार भाई विनय शर्मा दीप, डॉ किशन तिवारी नवी मुम्बई से अवनीश दिक्षित दिव्य उपस्थित होकर इस अनमोल पल को अनमोल बना दिया।
अंत में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शिवप्रकाश जमदग्निपुरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सूचित किया कि इस महीने के आखीर में संस्था अपना दसवाँ वर्ष विशेष तौर मनाने जा रही है। जिसमें आप सबकी उपस्थिति और शुभकामनाएं अपेक्षित है।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |

%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
