जौनपुर: तमंचा व कारतूस संग युवक गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। कोकना गांव के जयगुरु देव आश्रम के पास से शनिवार की भोर संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने पखवाड़ा पूर्व स्थानीय एक गांव में बाइक पर बैठ तमंचा लहराते हुए खुद की फोटो सोसल मीडिया में प्रसारित किया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।प्राारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के छंगापुर गांव निवासी अजीत कुमार गौतम पखवाड़ा पूर्व बाइक पर बैठ तमंचा लहराते हुए फोटो प्रसारित किया था। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार की भोर संदिग्धों की चेकिंग के दौरान वह बाइक से शाहगंज की तरफ जा रहा था। उसे रोककर पूछताछ की गई तो वह सही जवाब नहीं दे सका। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया। उसने कबूल किया कि वह सोसल मीडिया पर असलहे के साथ खुद की तस्वीर प्रसारित किया था। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसका चलान न्यायालय भेज दिया गया।
![]() |
| Advt. |

