जौनपुर: प्रशासन ने गैंगेस्टर जितेन्द्र की तीन करोड़ की संपत्ति किया कुर्क | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिटी स्टेशन के पास होटल को प्रशासन ने किया सीज
एंटी भू-माफिया के तहत पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के आदेश पर एसडीएम सदर के साथ मौके पर पहुंचकर सिटी रेलवे स्टेशन के पास गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त जितेंद्र यादव की पत्नी कर्मावती यादव के नाम से तीन करोड़ के एक होटल की संपत्ति को कुर्क कर अपने कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सहजनपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव के विरु द्ध अवैध रूप से सरकारी जमीन के साथ-साथ अन्य लोगों की जमीन पर कब्जा करने का आरोप था। प्रशासन ने इसके पहले भी जितेंद्र यादव व उसके परिजनों के नाम से अवैध संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई किया था। एसडीएम सदर सुनील कुमार भारती ने बताया कि यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट तहत की गई है। गौरतलब है कि जितेंद्र यादव के भाई बाला यादव जो कि समाजवादी पार्टी से सभासद थे उनकी सिटी रेलवे स्टेशन पर हत्या भी हो चुकी है। उसके बाद से जितेंद्र यादव ही उनका पूरा कारोबार देखा करते थे। समाजवादी पार्टी से नाता होने के चलते इस कार्रवाई पर लोग कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर रहे हैं। इस मौके पर सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह व कई चौकी इंचार्ज सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।


,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
