BREAKING

देवरिया: नवकुंभ की साहित्यिक यात्रा का पांचवां पड़ाव पर विराम | #NayaSaveraNetwork

देवरिया: नवकुंभ की साहित्यिक यात्रा का पांचवां पड़ाव  पर विराम | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

देवरिया। साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान की साहित्यिक सेवा की एक और उपलब्धि देवरिया उत्तरप्रदेश से प्राप्त हुई। विगत 6 जून 2023 से संस्था के सह संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही साहित्यिक यात्रा पर निकले हुए हैं। राही मेरठ,सुल्तानपुर,प्रतापगढ़,लखनऊ,अमेठी, लखीमपुर खीरी होते हुए देवरिया में साहित्यकारों से मुलाकात कर साहित्यिक परिचर्चा की और वहां के साहित्यकारों ने कवि सम्मेलन का रूप देकर राही को मुख्य अतिथि बनाकर सम्मान किया। देवरिया में संदीप मिश्रा के आयोजन में संस्था की सह-सचिव सीमा नयन के संयोजन में कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ। नवकुम्भ साहित्य सेवा संस्थान की नींव रखने वाले व सदैव समर्पित भावना से साहित्यिक सेवा करने वाले संस्था के सहसंस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष‌ दिवाकर सिंह प्रबल की साहित्यिक यात्रा का यह पांचवां कवि सम्मेलन साहित्यिक यात्रा का विराम उत्तरप्रदेश देवरिया में विगत दिनों संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्र कुमार दीक्षित (प्रधानाचार्य पूर्व मंत्री नागरी प्रचारिणी),  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार राही,विशिष्ट अतिथि दिवाकर सिंह प्रबल, ब्रजेश कुमार पांडेय न्यायिक मजिस्ट्रेट, डा.अनिल कुमार त्रिपाठी रहे।अध्यक्षिय उद्बोधन के साथ ही कार्यक्रम में देवरिया से आये ख्याति प्राप्त कवि कवियत्रियों की उपस्थिति रही जिसमे शेर सिंह ठाकुर,करण त्रिपाठी,कुमार जितेंद्र,वंदना मिश्रा,अंजली अरोरा खुशबू,श्वेता राय,सरोज पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थित से  कवि सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। साथ ही विशेष आभार के लिए नीरज मणि त्रिपाठी( प्रबंधक बी एन पब्लिक स्कूल)पूनम मणि गायिका, मीडिया प्रभारी वाचस्पति मिश्रा को दिया गया।सीमा नयन के संयोजन व बेहतरीन संचालन के साथ सभी उपस्थित कवियों द्वारा काव्यपाठ किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनिल कुमार राही के द्वारा उपस्थित सभी कवि मित्रों को नवकुम्भ पट्टिका,सम्मान पत्र,एवं नवकुम्भ एक संकल्प पत्रिका देकर सम्मानित किया गया।इसी क्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सहसंस्थापक अनिल कुमार राही ने राष्ट्रीय उप सचिव सीमा नयन को उनकी कार्यशीलता,साहित्य धर्मिता एवं क्षमता और निष्ठा को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद का भार सौंपा ,साथ ही मनोनीत पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।एडो०संदीप मिश्रा को उनकी साहित्य के प्रति लगाव एवं समर्पण को देखते हुए नव कुम्भ साहित्य सेवा सम्मानित प्रतीक चिन्ह एवं नवकुम्भ पट्टिका,सम्मान पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।उक्त अवसर पर पुष्कर पांडेय,ज्योत्स्ना मिश्रा,रचना तिवारी,सारिका मिश्रा,आभा पांडेय,अमन ,विनय  करन त्रिपाठी,अभिज्ञान,अभिनंदना आदि उपस्थित रहे।अंत में आयोजक संदीप मिश्रा द्वारा आभार प्रकट किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। वहीं दूसरे दिन राही ने गौतम बुद्ध के महापरिनिर्माण स्थल का दर्शन तत्पश्चात देवरिया गायत्री शक्ति पीठ का दर्शन हवन यज्ञ का सौभाग्य, गोरखक्षनाथ बाबा का दर्शन किया तत्पश्चात साहित्य सेवा के पांचवें पड़ाव को विराम दिया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें