जौनपुर: योगी सरकार में एक भी माफिया गिरोह नहीं है सक्रिय: बृजेश पाठक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जनवरी 2024 में रामलला का मंदिर बनकर हो जायेगा तैयार
उप मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां
जौनपुर। टीडीपीजी कॉलेज परिसर में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नौ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में चल रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभा में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जौनपुर की धरा से निकली बात पूरे देश व प्रदेश में गूंजती है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कानून व्यवस्था ऐसी चुस्त दुरूस्त है कि पूरे प्रदेश में एक भी माफिया गिरोह सक्रिय नहीं है। देश और प्रदेश की जनता सपा सरकार को कभी माफ नहीं करेगी क्योंकि वह अपने शासनकाल में निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाई थी। उन्होंने कहा कि एक बार फिर 2024 में भाजपा की सरकार बनेगी और उसकी बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में होगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार के चलते देश का मान सम्मान विश्व स्तर पर काफी बढ़ा है। कहा कि इससे पहले भारत जी-20 का सदस्य भी नहीं था अब हालत यह है कि जी-20 के सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। यह सब देन प्रधानमंत्री मोदी की है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ हर समुदाय के लोगों को दिया जा रहा है। कहा कि सपा सरकार में बिजली इटावा और सैफई में विशेष रूप से दी जाती थी लेकिन योगी की सरकार में सभी प्रदेश के 75 जिलों में एक समान विद्युत आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की पांचवी आर्थिक महाशक्ति के रूप में जाना जा रहा है। श्री पाठक ने कहा कि कौन जानता था कि रामलला के मंदिर इतना जल्दी बन पायेगा। सरकार ने मंदिर को इतने तीव्रगति से तैयार करवा रही है कि यह मंदिर आम जनता के दर्शन के लिए जनवरी 2024 में बनकर तैयार हो जायेगा। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। उदाहरण स्वरूप उन्होंने कहा कि जब उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ लिए थे तो उस समय उन्होंने कहा कि मैं देश का सिर झुकने नहीं दूंगा और उन्होंने करके दिखाया। जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35ए हटाकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर इंसान की दृढ़ इच्छाशक्ति है तो वह कोई भी कार्य करने में सफल हो सकता है। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू करके आम जनता की खुशहाली के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। जनसभा को बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र सिंह, सुशील उपाध्याय सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्रा ने किया। इस मौके पर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, बांकेलाल सोनकर, पूर्व सांसद डॉ.केपी सिंह, विधायक रमेश सिंह, भाजपा नेता दिनेश सिंह बब्बू, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, धनंजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |


%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
