लखनऊ: केजीएमयू के डॉ. दुर्गेश का एएमपीसी में चयन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। केजीएमयू के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के डॉ. दुर्गेश द्विवेदी का अंतरराष्ट्रीय इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर मैग्नेटिक रेजनेंस इन मेडिसिन के एएमपीसी (वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम समिति) में चयन हुआ है। डॉ. द्विवेदी इस दौरान सिंगापुर, होनोलुलू और केपटाउन में तीन अलग-अलग सत्र में हिस्सा लेंगे। देश से सिर्फ अकेले डॉ. दुर्गेश का चयन हुआ है।
वह एएमपीसी में सेवा देने वाले पांचवें भारतीय होंगे। यह विश्व का सबसे बड़ा वैज्ञानिक सम्मेलन है। यहां विश्व के 6 हजार से अधिक एमआरआई वैज्ञानिक और रेडियोलॉजिस्ट हिस्सा लेंगे। चयन पर केजीएमयू वीसी डॉ. बिपिन पुरी और रेडियो डायग्नोसिस विभाग के प्रमुख डॉ. अनित परिहार ने बधाई दी है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh

