वाराणसी: रिटायर पुलिसकर्मी के घर चोरी, जांच शुरू | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। सारनाथ क्षेत्र के न्यू कालोनी हिरामनपुर में शनिवार की रात रिटायर पुलिसकर्मी के यहां चोरों ने बक्सा तोड़कर लगभग 11 हजार रुपये चुरा लिया। मौके पर पहुंची आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार राजेन्द्र सिंह यादव पुलिस विभाग से रिटायर कर्मी हैं। वह मूलरूप से गाजीपुर के निवासी हैं। न्यू कालोनी हिरामनपुर में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। परिवार के सभी सदस्य घर में सोए थे। खिड़की का ग्रिल उखाड़कर खिड़की से कमरे में प्रवेश किये। इसके बाद बक्सा का ताला तोड़कर उसमें रखा लगभग 11 हजार रुपया नकद चुरा ले गए। भुक्तभोगी ने स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दे दिया। चोरों ने कमरे में रखे मोबाइल व लैपटॉप छोड़ दिया।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Varanasi


