BREAKING

जौनपुर: अवैध जमीनों पर कब्जे को कराएं मुक्त:डीएम | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: अवैध जमीनों पर कब्जे को कराएं मुक्त:डीएम  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

थाना दिवस पर डीएम एसपी ने सुनी फरियाद

जौनपुर। शनिवार को जिले के सभी थानों पर थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करते हुए अधिनस्थों को दिशानिर्देश दिया। इसी कड़ी में शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा के द्वारा थाना जलालपुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां डीएम ने सभी कानूनगो और लेखपालों को अवैध जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं तथा साथ ही  निर्देशित किया कि थाना दिवस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण संवेदना पूर्वक और गुणवत्तापूर्ण तरीके से एवं शीघ्र करे। जिलाधिकारी के समक्ष कुल 15 शिकायतें आयी जिनमें 4 को मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि सभी लेखपाल गांव की शिकायत का रजिस्टर बनाएं एवं धारा 24 की पैमाइस पूर्ण कर ले। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा न होने पाएं और अवैध रूप से कब्जा करने वाले भूमाफियों के खिलाफ एंटी भूमाफिया एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई करें। 

केराकत संवाददाता के अनुसार स्थानीय कोतवाली में नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज की अध्यक्षता में समाधान दिवस की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्राप्त 7 प्रार्थना पत्रों में 3 का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर कोतवाल जय प्रकाश यादव भी उपस्थित रहे। इसी प्रकार गौराबादशाहपुर थाना पर नायब तहसीलदार हुसैन अहमद की अध्यक्षता में समाधान दिवस की बैठक संपन्न हुई। नायब तहसीलदार श्री अहमद ने बताया कि प्राप्त 11?प्रार्थनापत्रों में 3 का निस्तारण किया गया। शेष आठ प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को दे दिया गया।

शाहगंज संवाददाता के अनुसार कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समाधान दिवस पर फरियादियों द्वारा कुल 8 प्रार्थना पत्र पड़ा। जिसमें से मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हुआ। सभी प्रार्थना पत्र विभाग से संबंधित अधिकारियों को सौप कर जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जनार्दन यादव, विरेन्द्र गौड, विजय बहादुर सिंह, प्रशांत पांडेय, प्रभुनाथ यादव, लेखपाल बृजकिशोर यादव, श्याम सुंदर यादव, राकेश कुमार यादव समेत विभाग से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

खेतासराय संवाद के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 10 फरियादी प्रार्थना पत्र देने पहुंचे। राजस्व व पुलिस विभाग ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। मौके पर एक मामले का निस्तारण किया गया। बाकी मामले के लिए राजस्व विभाग और पुलिस की टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। पिछली बार समाधान दिवस पर पड़े सात मामले का भी निस्तारण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौजूद रहे।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें