जौनपुर: चाय की दुकान पर खुला पुलिस आगन्तुक कार्यालय | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा थाने पर फरियादियों के लिए हुई अनोखी पहल
सिकरारा जौनपुर। स्थानीय थाने पर आने वाले फरियादियों की सहूलियत के लिए खुला आगन्तुक कार्यालय क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है। स्थानीय थाना परिसर के बगल लल्लू यादव चाय की दुकान के सामने हाइवे के किनारे बुधवार सुबह विधिवत कुर्सी टेबल लगाकर आगन्तुक रजिस्टर के साथ एक पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगी थी, थाना परिसर के बाहर चाय की दुकान पर आगन्तुक रजिस्टर लेकर थाने पर आने वाले फरियादियों को सहूलियत देने की पुलिस की मंशा समझ से परे लगी। तैनात पुलिस कर्मी से चाय की दुकान पर बैठने के पीछे का उद्देश्य पूछा गया तो उन्होंने दलील दी कि अधिकांश फरियादी थाने पर आते है, कुछ फरियादी बाहर रह जाते हैं। कतिपय लोग उन्हें गुमराह कर उच्चाधिकारियों के यहाँ भेज देते है। यहाँ बैठने से आने वाले फरियादी का नाम पता व आने का प्रयोजन नोट कराने के बाद थाने में भेजा जा रहा है। पुलिस की फरियादियों को यह सहूलियत देने की थ्योरी लोगो के बीच चर्चा कर विषय बना हुआ है।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
