नया सवेरा नेटवर्क
थानागद्दी जौनपुर।केराकत कोतवाली के थानागद्दी चौकी अंतर्गत नाऊपुर गाँव के अनुसूचित बस्ती में शौच को जा रही किशोरी पर अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही है। नाऊपुर गांव की 17 वर्षीय एक किशोरी बुधवार की रात अपने घर से पचास मीटर दूर बने शौचालय में अपनी चाची के साथ शौच को जा रही थी। तभी उसकी चाची अंधेरा होने के कारण लाइट लेने चली गई, तभी अँधेरे का फायदा उठाते हुए पांच से छह की संख्या में आए युवकों ने किशोरी का मुँह दबाकर पकड़ लिया और उठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे। तभी चाची ने वापस आकर लाइट जला दिया। तभी अज्ञात लोगों ने उसे धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिये। शोर शराबे की आवाज सुनकर स्वजन भी मौके पर पहंुच गए और किशोरी को एक निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराकर थानागद्दी पुलिस चौकी प्रभारी को सूचना दिया। मामले में पीडि़त की तहरीर पर पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
 |
Advt
|
 |
| Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|