दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश | #NayaSaveraNetwork
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में आज रविवार सुबह से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
- अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बारिश के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद आकाश साफ होने के कारण अगले सप्ताह गर्मी बढ़ने से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जानकारी के मुताबिक, अगले सप्ताह बुधवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इससे पहले दिल्ली में शनिवार को दिल्ली में आकाश साफ रहा। तेज धूप निकलने से शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। फिर भी मध्यम स्तर की हवा चलने के कारण तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 88 प्रतिशत और न्यूनतम स्तर 36 प्रतिशत रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस था।
- हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार
एनसीआर में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार है। एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद में हवा सबसे स्वच्छ, यानी संतोषजनक श्रेणी में रही।


,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
