वाराणसी: सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रामनगर। बाईपास पुल पर पेट्रॉल पंप के सामने सड़क हादसे में मेहनगर(आजमगढ़) निवासी ट्रक चालक जितेंद्र यादव की मौत हो गई। सोमवार तड़के जितेंद्र बिहार से बालू लादकर वाराणसी के रास्ते आजमगढ़ जा रहा था। जितेंद्र ट्रक लेकर पेट्रॉल पंप के समीप पहुंचा ही था कि आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
उसका ट्रक आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। हादसे में जितेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। जितेंद्र की शादी नहीं हुई थी। पिता जयहिंद यादव का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी जितेंद्र पर ही थी। छोटा भाई आकाश पढ़ाई करता है। बेटे की मौत की खबर से मां फुलवासी देवी बेसुध थीं।


,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)