जौनपुर: गोमती नदी में मिला युवक का शव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। क्षेत्र के बरैछाबीर धाम घाट व गोमती पुल के नजदीक बुधवार की सुबह नदी में युवक की बहती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोमती नदी में पश्चिम की तरफ से लगभग 25 वर्षीय युवक की लाश बहती हुई आ रही थी। बरैछाबीर घाट गोमती पुल के पास पहुंची तो लोगों की निगाह पड़ी। शव को देख आसपास के लोग जुट गए। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि गोमती नदी में अज्ञात युवक की लाश मिली है। इसको पहचान के लिए मॉर्चरी में रखा जाएगा। इसके बाद पोस्टमार्टम होगा जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |
![]() |
विज्ञापन |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent