लखनऊ: सीएम योगी ने घायल बच्ची का हालचाल जाना | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और अदालत परिसर में बुधवार को गोली लगने से घायल डेढ़ साल की बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। यहां के अदालत परिसर में माफिया संजीव माहेश्वरी जीवा की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल और यह बच्ची भी गोली लगने से घायल हुई थी। योगी आदित्यनाथ उस वार्ड में पहुंचे, जहां डेढ़ साल की बच्ची लक्ष्मी भर्ती है औरफिलहाल ऑक्सीजन पर है। उन्होंने उस बच्ची से बात करने की कोशिश की, उसके माथे पर हाथ फेरा और उसे चॉकलेट दी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संदीप तिवारी ने पीटीआई-को बताया कि इस बच्ची और पुलिस कांस्टेबल की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया ‘‘बच्ची ऑक्सीजन पर है औऱ उसकी हालत स्थिर है। अगले पांच-छह घंटे में हम उसके शरीर से गोली निकालने के लिए उसका आपरेशन करेंगे। बच्ची को निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने भी उसके माता पिता को आश्वासन दिया है कि बच्ची को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।’’ डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को पीछे से गोली लगी है और सीने के पास गोली का स्थान पता चला है। पुलिस के मुताबिक, जौनपुर जिले के निवासी हमलावर विजय यादव को घटना के तुरंत बाद पक़ड़ लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वकील की पोषाक पहनेहमलावर ने छह गोलियां चलाई थीं।

आरोपी को अधिवक्ताओं ने पकड़ लिया और पीटा था। उसका भी इस अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। लखनऊ की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे जीवा (48) को एक मामले में सुनवाई के लिए अदालत लाया गया था जहां हमलावर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी जीवा भाजपा विधायक कृष्णानंद राय और पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामलों और 22 अन्य मामलों में आरोपी था।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें