BREAKING

मुंबई प्रदेश सेवादल का ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

  • प्रमुख अतिथि के रूप में वर्षा गायकवाड ने किया संबोधित

मुंबई। मुंबई प्रदेश सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश मनचंदा के आयोजन में हर महीने की तरह इस महीने भी आज कुर्ला वेस्ट स्टेशन के पास ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मुंबई प्रदेश की नवनिर्वाचित प्रथम महिला प्रदेश अध्यक्ष वर्षा गायकवाड के हाथों ध्वजारोहण फहराया गया। इस मौके पर मुंबई की नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित सभी सेवादल के पदाधिकारियों से एक-एक कर मुलाकात की। 


उन्होंने कहा कि जिस तरह से सेवा दल ध्वजारोहण कार्यक्रम का कार्य हर महीने में एक बार किया जाता है, हर जिले के अंदर मैं चाहता हूं कि सतीश मनचंदा के नेतृत्व में यह ध्वजारोहण कार्यक्रम महीने में दो बार किया जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सूचित किया कि 31 जुलाई से सेवादल के नेतृत्व में सभी जिले में सेवा दल का कार्यक्रम कार्यकर्ता मेलावा रखा जाए और पूरे प्रदेश के अंदर सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्ष सभी तालुको में तालुका अध्यक्ष की नियुक्ति 31 जुलाई से पहले होनी चाहिए। 

उन्होने कहा कि मैं सतीश मनचंदा से यही उम्मीद और आशा करती हूं कि महानगरपालिका महाराष्ट्र विधानसभा और लोकसभा का चुनाव बहुत ही नजदीक है ।सभी सेवादल के सिपाहियों अपनी अपनी कमर कस कर अपने अपने इलाके में अपनी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें और देश में बढ़ी हुई यह भयावह महंगाई को लेकर जनता तक इस महंगाई के खिलाफ घर घर जाकर सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाईभुखमरी का जनता को अवगत कराएं। 

ताकि आने वाले चुनाव में यह जनता इस तानाशाही सरकार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दिए हुए मताधिकार का प्रयोग कर इन तानाशाही भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जवाब दें इस मौके पर मुंबई प्रदेश सेवा दल के अध्यक्ष सतीश मनचंदा वर्षा गायकवाड के साथ सभी पदाधिकारियों को एक-एक कर उनसे उनकी मुलाकात  परिचय कराया।

इस मौके पर  मुंबई प्रदेश कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जियाउर रहमान वाहिदी, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश मनचंदा, महिला कांग्रेस की जिला महिला अध्यक्ष प्रियतमा सावंत, प्रदीप राजा, राजेश मेवाती, डॉक्टर दीपा चक्रवर्ती, नियति ओभान, विनोद गुप्ता, रामसेवक यादव, जकीला कुरेशी, जसवंत सिंह धरमीत, पंकज राय, सरफराज सैयद, नवीन शीलवंत, जय श्री रणदिवे के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में सेवा दल के पदाधिकारी इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



*ADMISSION OPEN 2023-24  Affiliated to I.C.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No. UP4562022  HARIHAR SINGH INTERNATIONAL SCHOOL  NURSERY to IXth   Umarpur, Jaunpur  ADMISSION OPEN 2023-24  Our Other Prestigious Branch Affiliated to C.B.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No 2131832  HARIHAR PUBLIC SCHOOL  KULHANAMAU, JAUNPUR  Affiliated to U.P.Board   HARIHAR SINGH PUBLIC SCHOOL  |  UMARPUR, JAUNPUR  387 E, Parmanatpur, Umarpur, Near Maihar Devi Mandir, Jaunpur 9198331555, 7311119019, 9415207032 | #NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें