BREAKING

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का मनाया गया 5वां स्थापना दिवस | #NayaSaveraNetwork





नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की पांचवे स्थापना दिवस का कार्यक्रम जहां पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। उसी क्रम में काशी प्रांत के जनपद विभाग में भी बड़े धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पांचवें स्थापना दिवस को नगर के आदिगंगा गोमती तट मो. रासमंडल स्थित बड़े हनुमान मंदिर के प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वीरेंद्र सिंह विभाग कार्यकारी अध्यक्ष अहिप एवं संचालन चंद्र प्रकाश तिवारी विभाग महामंत्री अहिप ने किया। 

वक्ता प्रभाकर तिवारी हिंदू एडवोकेट फोरम के प्रांतीय उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदूवादी विचारधारा से ओतप्रोत डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जो मस्तिष्क के विश्व ख्यातिलब्ध सर्जन जिन्होंने अपने घर परिवार अस्पताल आदि छोड़कर उन्होंने हिंदुत्व विचारधारा के सागर में हिंदुओं को सुरक्षित, सुसज्जित, सुखी बनाए रखने के लिए हिंदू को सदैव अग्रिम श्रेणी में खड़ा करने के लिए, हिंदू हृदय सम्राट डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने 24 जून दो हजार अट्ठारह को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/राष्ट्रीयबजरंग दल सहित सभी आयामों के साथ नई दिल्ली में स्थापना किया।मुझे कहने में कत्तई गुरेज नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने 4 वर्षों में जो कार्य भारतवर्ष में कर दिखाया उसे अन्य हिंदू संगठनों ने 40 वर्ष में भी नहीं कर पाए। 

आज हमारा देश ऐसी विसंगतियों में है, हमारा हिंदू हमारे सनातनी को ऐसे मकड़जाल में फसाया जा रहा है जिसको सुव्यवस्थित, संगठित करने के लिए छोटे से लेकर बड़े सभी हिंदू समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ डॉ प्रवीण भाई खड़े होने के लिए तत्पर हैं। इसी क्रम में डॉ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज अपने सनातनी राष्ट्र को बचाने की आवश्यकता है।अपने राष्ट्र के गौरव गाथा को जिंदा रखने की जरूरत है।

 अपने राष्ट्र के हित की चर्चा करना भारत माता की सुरक्षित रखना प्रत्येक सनातनी हिंदू का महती कर्तव्य है। आज हमारे देश में इस्लामिक जेहादियों द्वारा हिंदू बहन बेटियों को गुमराह करके, अपने आप को हिंदू के रूप में परोस करके उन्हे अपने चंगुल में फंसाना फिर उन्हें इस्लाम कुबूल करने के लिए प्रेरित करना। न मानने पर उनकी हत्या तक कर देना यह सिलसिला आज भारत वर्ष के लगभग सभी राज्यों में बहुत तेजी के साथ चल रहा है। 

जिसे हम लव जिहाद का नाम देते हैं लव ईसाई शब्द जिहाद इस्लामिक यह दोनों मिलकर के लव जिहाद का जो कार्य भारतवर्ष में इतने घिनौने तरीके से किया जा रहा है। इसकी घोर निंदा करते हुए हम सरकार से निवेदन करते हैं कि ऐसे दुराचारी ओ के साथ कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए जो हिंदू लड़कियों को गुमराह कर उनका धर्म परिवर्तन कराने में लगे हैं। श्री सिंह ने आज भारतवर्ष में रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेशी मुसलमान जो लगभग 3 करोड़ से अधिक घुसपैठ कर चुके हैं।जिसे पीएफआई जैसी इस्लामिक संगठन सह प्राप्त है।आज वो अपना मंसूबा बना कर बैठे है कि 2047 तक भारत वर्ष को हम इस्लामिक राष्ट्र बना देंगे। उनके मंसूबों को नाकाम कर देना है।उनको बेबुनियाद कर जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है।



 इसके लिए हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि भारतवर्ष के अंदर जल्द से जल्द एनआरसी लागू कर इन घुसपैठियों को भारतवर्ष से खदेड़ा जाए और जनसंख्या नियंत्रण कानून को त्वरित  पारित कर इसे संविधान में द्वारा लागू कराया जाए। जिससे धमारा सनातन धर्म,हमारे सनातनी हिंदू ,हमारी भारत माता की शान, मान, सम्मान सुरक्षित रहे। कार्यकर्ता बंधु अपने गांव गांव, ब्लॉक, तहसील स्तर पर जाकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। 11 जुलाई को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए हम सभी एकत्रित होकर अपने जिला अधिकारी महोदय द्वारा राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन सरकार को सचेत करें कि जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून विधेयक को पास कर इसे लागू कराया जाए। 

इसी क्रम में जिलाध्यक्ष अजय पांडे ने ​कहा लगभग सभी विषयों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहां हम सभी सनातनी प्रवीण भाई तोगड़िया जीके का सहयोग कर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद को और मजबूत करे।द्वारा अपने आज 5 वर्ष में ही अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एक वटवृक्ष के रूप में पूरे भारतवर्ष में हिंदू समाज को सुरक्षित करने के लिए खड़ा है। अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के स्थापना 24 जून सन 2018 में डॉक्टर तोगड़िया के नेतृत्व में लाखों कार्यकर्ताओं, संत महात्मा, विधिवेत्ताओ के सानिध्य में स्थापना किया था ।इसके संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने 24 जून का दिन इसलिए तय किया कि वीर शिवाजी महाराज के द्वारा हिंदू पादशाही की स्थापना का दिन था।

आज विगत 5 वर्षों से लगातार संगठन ने एक से बढ़कर एक उपलब्धियां हासिल किया है।1/ लखनऊ से अयोध्या के लिए 40000 कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए कूच किया था। परिणाम स्वरूप भारत की सरकार सुप्रीम कोर्ट में प्रतिदिन सुनवाई के लिए निवेदन किया और प्रतिदिन सुनवाई प्रारंभ हुई राम भक्तों के पक्ष में फैसला आया और राम मंदिर का निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। 2/ डॉ तोगड़िया के नेतृत्व में कश्मीर के अंदर धारा 370 और 35A हटाने के लिए कश्मीरी हिंदुओं के बीच में जबरदस्त कैंपेन चलाया गया फलस्वरूप कश्मीर से धारा 370 35a हटाया गया। 3/ एनआरसी लिस्ट में 14 लाख से अधिक हिंदुओं का नाम काट दिया गया था, जो डॉ प्रवीण भाई के नेतृत्व में पूरे राष्ट्रीय मार्ग को 12 घंटे बंद कराया गया।

 जिसके फलस्वरूप भारत सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर की और हिंदुओं का नाम वापस दर्ज कराया गया।जिससे लगभग 1500000 हिंदुओं ने एनआरसी लिस्ट में अपना नाम पाया। 4/ केरल के अंदर सबरीमाला  मंदिर का मामला बहुत चला जहा महिलाओं का प्रवेश वर्जित था।  डॉ प्रवीण भाई के अथक प्रयास का नतीजा रहा कि सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं का प्रवेश करने का छूट दिया। 

डॉ. तोगड़िया के नेतृत्व में वहां के पक्ष विपक्ष राजनैतिक पार्टियां एवं वहा के महिलाएं और पुरुष डॉक्टर साहब के साथ खड़े हुए और उनके  सुझाव को स्वीकार किया। 5/मणिपुर में ईसाईयों के द्वारा हिंदुओं का जबरदस्त शोषण हिंसा किया गया जिसके विरोध में  डॉ तोगड़िया के नेतृत्व में संपूर्ण भारत के अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/रा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन दिया। 

अब  भारत सरकार से मांग हैं कि तत्काल जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाएं ।समान नागरिक संहिता कानून बनाएं। धर्मांतरण पर कानून बनाएं और 30000000 बांग्लादेशी घुसपैठियों की वजह से भारत का संतुलन बिगड़ रहा है। हिंदूओ की नौकरियां छोड़ी छीनी जा रही है। भारत के ऊपर तीन करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है । जिससे समस्याएं बढ़ रही हैं बंगलादेशी घुसपैठियों की देश की सीमा से बाहर किया जाए इन्हीं मांगों के साथ अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/रा बजरंग दल सहित सभी आयामों के साथ 100000 स्थानों पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम करेगा। 

इस क्रम में जहां भी अहिप द्वारा कार्यक्रम चल रहा है। वहा संगठन से जुड़कर अपना सहयोग प्रदान कर हिंदू राष्ट्र, हिंदुस्थान को सुरक्षित कर सकते है। मछलीसहर जिले में भी स्थापना दिवस का कार्यक्रम किया गया। जिसमेसंगठन मंत्री घनश्याम यादव, डॉ सुभाष, जय बाबा, राजनाथ,महेंद्र यादव,चंदन तिवारी, सूरज अग्रहरी, सचिन श्रीवास्तव, रमेश मिश्रा,कृष्ण दत्त दूबे,अजीत तिवारी,पवन राय,आजाद शुक्ला,विवेक उपाध्याय, गोविंद,शुधांसु गौड़, अंकित गुप्ता, आशीष दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें