जौनपुर: नपा अध्यक्ष ने नि:शुल्क दंत परिक्षण शिविर का किया शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भारत विकास परिषद के तत्वाधान में लगाया गया था शिविर
जौनपुर। भारत विकास परिषद ने शनिवार को दो दिवसीय नि: शुल्क दंत परिक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन केयर डेंटल स्पेशियलिटी सेंटर रु हट्टा पर किया। जिसका शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने फीता काटकर किया। जहाँ विकृत दांतो को ठीक करने के नये इलाजों पर चर्चा की गयी। नशामुक्ति प्रकल्प प्रमुख मुख्य वक्ता दन्त चिकित्सक डॉ गौरव प्रकाश मौर्या ने बताया ऑर्थोडोंटिक यानि देढ़े -मेढ़े दांतों की समस्या बहुत सामान्य है, करीब 78‡ लोगों में ये परेशानी होती है जो दांतों की असामान्य बनावट के कारण या जबड़े की हड्डी के असामान्य विकास के कारण हो सकती है, जिसका इलाज कई चरणों में समस्या के कारण के अनुसार किया जाता है। ऑर्थो इलाज अत्यंत सफल है, अगर इसे सही समय पर उचित तकनीक से किया जाये। आजकल बच्चों में टेढ़े मेढ़े,आगे पीछे एवं छोटे बड़े दांतो की समस्या बढ़ती जा रही है जबकि नई तकनीक से इसका इलाज बहुत ही सुगम हो गया हैद्य अलग -अलग प्रकार के तारों द्वारा, न दिखने वाले तार, इन्वासीलीन कवर - न दिखने वाले बिना तार के कवर्स आदि के द्वारा किसी भी तरीके की दन्त विकृतियां को सही किया जा सकता है। डॉ तूलिका मौर्या ने बताया कि टेढ़े मेढ़े दांतों का इलाज 7 साल से लेकर किसी भी उम्र तक किया जा सकता है. यदि बच्चों के दूध के दाँत समय पर न टूटे और पीछे से नया दाँत निकले, या बच्चों की असामान्य आदतें-अंगूठा चूसना, नाखून काटना, मुँह खोल के सोना, इत्यादि हो तो चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें। सही समय पर इलाज से बच्चों में आगे चलकर टेढ़े-मेढ़े दांतों की समस्या नहीं आती और फिक्स तार की आवश्यकता नहीं पड़ती। डॉ सौरभ रस्तोगी ने बताया की ऑर्थो इलाज अब कम खर्च में नई विधि द्वारा किया जाता है जिसमें समय भी कम लगता है और सफलता का प्रतिशत ज्यादा है।एव नि:शुल्क शिविर में आये मरीजो की जांच करके उचित सलाह दी। अध्यक्ष ने बताया जबड़े़ से सम्बन्धित तमाम समस्याएं बहुत से लोगो मे है लेकिन जानकारी नही होने के कारण सही इलाज नही हो पाता है इस तरह की जागरूकता गोष्ठी आगे भी होती रहेगी। दन्त परिक्षण में कुल 18 जरूरत मंदों का परिक्षण व इलाज किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव व भाजपा नेता पूर्व सभासद डॉ.रामसूरत मौर्या ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में परिषद् के दायित्वधारियों ने न.पा.अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष को परिषद् का स्मृति चिह्न भेंट किया। संचालन पूर्व अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्त व आभार अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अतुल जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष अवधेश गिरि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येन्द्र अग्रहरि,पूर्व सचिव दिलीप जायसवाल, संजय अस्थाना, अजीत श्रीवास्तव, डॉ.कमलेश निषाद, आशीष श्रीवास्तव,मोहित शर्मा, विशाल मौर्या,प्रदीप कुमार,रिंकी यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |

%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)

