जौनपुर: थाना दिवस पर अधिकारियों ने सुनी फरियाद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शनिवार को जिले के सभी थानों पर थाना दिवस का आयोजन किया गया जहां पर आये फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुनकर उनका निस्तारण किया। ज्यादातर जमीन से संबंधित मामले आये। जहां पर कुछ का निस्तारण हुआ तो शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द कर शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमे फरियादियो द्वारा कुल 3 प्रार्थना पत्र पड़े। मौके पर एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को सुपुर्द कर जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक जनार्दन यादव, विरेन्द्र गौड, प्रशांत पांडेय, प्रभुनाथ यादव, समेत विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
मछलीशहर संवाददाता के अनुसार कोतवाली परिसर में नायब तहसीलदार संतोष कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कुल चार लोगो ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमे मौके पर कोई भी निस्तारण नही हो सका है। एवं सभी मामले राजस्व और पुलिस की टीम बनाकर निस्तारण हेतु दिया गया है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे और राजस्व निरीक्षक और लेखपाल उपस्थित रहे।
मडि़याहूं संवाददाता के अनुसारस्थानीय कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार मडि़याहूं राम सुधार राम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस मौके पर छह शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर एक का निस्तारण किया गया शेष प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग को देखकर जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |


