जौनपुर: सीएम योगी के जन्मदिन पर हुआ अखंड रामायण पाठ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बच्चों ने 11 किलो का केक काटकर मनाया जन्मोत्सव
मीरगंज जौनपुर। युवा भाजपा नेता व पूर्व सांसद प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन ग्रामसभा करियांव मीरगंज स्थित अपने कैम्प कार्यालय गंगा-यमुना सदन परिसर में किया। इस मौके पर पुष्पेन्द्र सिंह ने क्राइम और करप्शन पर मुख्यमंत्री योगी की जीरो टोल्लरेंस नीति की जमकर तारीफ़ करते हुए कहा कि जैसे महापुरु षों के प्रिय हथियार में श्री रामचंद्र का धनुष, भोलेनाथ का त्रिशूल, श्री कृष्ण का सुदशर््ान चक्र, बलराम जी का हल, परशुरामजी का फरसा और भीम का गदा था ठीक उसी तरह आज उत्तर प्रदेश के स्वर्णिम काल के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के सुशासन का प्रतीक हथियार बुलडोजर है, जिससे बिना किसी भेदभाव के दुर्दांत अपराधियों-भू-माफियाओं की अवैध सम्पत्ति और काली कमाई पर लगातार प्रहार कर रहे हैं।
बच्चों ने 11 किलो का केक काटा तो महिलाओं ने सीएम योगी को भविष्य के पीएम बताने वाले गाने गाए और अपने-अपने तरीक़े से शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के पूर्व निदेशक गिरिजाशंकर तिवारी,भाजपा मीरगंज मंडल अध्यक्ष रामनारायण सेठ, डॉक्टर संतोष सिंह,पूर्व विधायक राजपति, कृष्णकांत दूबे, समाजसेवी जज सिंह अन्ना,जयप्रकाश,आनंदसागर शुक्ल,राजेश सिंह,विनीता सिंह, ग्राम प्रधान आशा किन्नर के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।