जौनपुर: जिलापंचायत की जमीन की जाँच के लिए पहुंची एसडीएम नेहा मिश्रा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भारतीय किसान संघ अध्यक्ष के पैड पर हुई थी शिकायत
थानागद्द जौनपुर। केराकत क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में सरकारी जमीन के अतिक्रमण की बार बार मिल रही शिकायत पर उपजिलाधिकारी मौके पर जाँच करने पहुंची, बाजारवासियो ने शिकायकर्ता के खिलाफ धनउगाही करने का आरोप लगाते हुए अपना पक्ष रखा। जिलापंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बार बार मिल रही शिकायत पर शुक्रवार की दोपहर में केराकत उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा थानागद्दी बाजार में पहुंची, वहाँ व्यपार मंडल अध्यक्ष बीरबल गुप्ता के साथ ओमप्रकाश मिश्रा, संतोष गुप्ता, रवि सिंह,अमित सिंह, पिंटू सिंह,बृजेश सिंह, संजय कुमार सहित सैकड़ो दुकानदार इकठ्ठा हो गये। उपजिलाधिकारी के द्वारा जाँच किये जाने के दौरान सभी दुकानदारों ने जिलापंचायत विभाग के द्वारा भुगतान किये गये रूपये की जमा रसीद दिखाई। बाजारवासीयों ने उपजिलाधिकारी से गुहार लगाया कि शिकायतकर्ता अपने को भारतीय किसान संघ का अध्यक्ष बताकर दुकान व घर गिरवाने या ऊपर तक शिकायत करने का आरोप लगाकर रु पये वसूलना चाहता हैं, रूपये न देने वालो के खिलाफ उच्च अधिकारियो के यहाँ पत्रक देकर फर्जी शिकायत करता रहता हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरबल गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, हम सभी व्यापारी जिला अधिकारी से फर्जी शिकायत करके धन उगाही करने वाले के खिलाफ करवाई कि मांग करेंगे। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने बताया कि जखिया गांव निवासी शिकायत कर्ता बजरंगबहादुर सिंह जो अपने को भारतीय किसान संघ का अध्यक्ष के पैड के माध्यम से उच्च अधिकारी से शिकायत किये थे कि थानागद्दी बाजार में पुलिस चौकी चौराहे पर जिलापंचायत कि जमीन पर लोग अवैध कब्ज़ा कर रखें हैं। मामले कि जाँच की जा रही हैं। जाँच के बाद शासन को रिपोर्ट भेज दिया जायेगा।


,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
