BREAKING

जौनपुर: गांव में गंदगी का अंबार,सफाईकर्मी साबित हो रहे बेकार | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: गांव में गंदगी का अंबार,सफाईकर्मी साबित हो रहे बेकार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

संक्रामक रोगों के फैलने का बढ़ रहा खतरा, महकमा बेखबर

सिरकोनी जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के समोपुर गांव  में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। गांवों में तैनात सफाईकर्मी ग्राम प्रधानों व सचिवों की मिलीभगत से काम में रु चि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं, गांवों में दम तोड़ रहे स्वच्छ भारत मिशन अभियान के कारण अब ग्रामीणों को संक्रामक रोगों का खतरा भी सताने लगा है। ऐसा ही कुछ सिरकोनी विकास क्षेत्र के ग्राम समोपुर में देखने को मिला। यहां नाली की सफाई व गाँव मे गंदगी का अंबार लगा हुआ है।  हल्की बरसात में ही ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ जाती है। नालियां चोक होने के कारण बरसात का पानी गांव से बाहर नहीं निकल पाता है। वहीं, लोगों के घरों का पानी भी गांव की गलियों में ही फैलता रहता है। ऐसे में वहां कीचड़ व जलभराव के कारण जहां नालियों का पानी काला पड़ गया है वहीं दुर्गंध के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी है। प्रशासन की ओर से लोगों को स्वच्छता अपनाने तथा घरों के आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए गांव में स्वच्छता अभियान चलाने व समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस विषय पर ग्राम विकास अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि गांवों की सफाई के लिए सफाईकर्मी को निर्देशित कर दिया गया है।

*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें