BREAKING

प्रयागराज: संस्कृत व हिंदी को बढ़ावा देने की अपील | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दौरा किया। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया। उन्होंने विज्ञान संकाय परिसर, सीनेट परिसर, विजयनगरम हॉल और अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन सेंटर को देखा। 

उन्होंने विजयनगरम हॉल की सुंदरता की सराहना की। नॉर्थ हॉल में हिंदी और संस्कृत विभागों के संकाय सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने संस्कृत और हिंदी को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करने की सलाह दी। 

कुलपति ने उन्हें नए शिक्षक और गैर शिक्षण कर्मचारियों की कुल 600 से अधिक भर्ती, नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के प्रयासों के साथ-साथ विभिन्न परिसरों में विकसित नए बुनियादी ढांचे और 1500 क्षमता वाले नए ऑडिटोरियम सहित हाल के घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी। 

निशंक ने विश्वविद्यालय समाचार पत्रिका के रूप में एयू टॉक पत्रिका की पहल की सराहना की। कहा कि संस्थान को शीर्ष रैंक वाले शैक्षणिक संस्थानों में शामिल होने में बहुत समय नहीं लगेगा।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें