वाराणसी: प्रतिभा अलंकरण पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में गुरुवार को सांस्कृतिक समिति की ओर से प्रतिभा अलंकरण समारोह हुआ। पिछले महीने हुए युवा महोत्सव ‘उड़ान-23 एवं नैक मूल्यांकन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय के स्व. पीएन सिंह यादव स्मृति सभागार में हुए कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य प्रो. सत्यदेव सिंह, प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव, कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सत्यगोपाल ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अनुशंसा पत्र दिया। इनमें वर्षा शुक्ला, वैष्णवी सिंह, कृतिका, आर्शिका जायसवाल, श्रुति चौरसिया, सोनाली चौरसिया, सैफ अली खान, उदय भास्कर, नीतीश कुमार, हिमांशु, अजीत गौंड, अंकुर, कुणाल, सागर शर्मा, रोशनी श्रेयसी, सिमरन राज आदि शामिल थे।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य प्रो. सत्यदेव सिंह ने कहा कि विद्यार्थी ही शैक्षणिक संस्था की पूंजी होते है। उन्होंने कहा कि नैक द्वारा डीएवी पीजी कॉलेज को पुनः ए प्लस की ग्रेडिंग मिलने में टीम वर्क का सबसे अहम रोल रहा। नैक मूल्यांकन में विशिष्ट योगदान के लिए सांस्कृतिक समिति के सदस्यों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
संचालन डॉ. राकेश कुमार द्विवेदी, स्वागत प्रो. अनूप कुमार मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. ऋचारानी यादव ने दिया। कार्यक्रम में प्रो. विक्रमादित्य राय, डॉ. पीके सेन, डॉ. समीर कुमार पाठक, डॉ. पारुल जैन, प्रो. मिश्रीलाल, प्रो. मधु सिसोदिया, प्रो. पूनम सिंह, प्रो. प्रशांत कश्यप, प्रो. सतीश कुमार सिंह, डॉ. विजय नाथ दुबे, डॉ. राहुल, डॉ. मीनू लाकड़ा, डॉ. संगीता जैन, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, इंद्रजीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।

%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)