जौनपुर: अज्ञात वाहन ने वृद्ध को मारी टक्कर,मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बाई पास मार्ग पर दरीबा गांव में हुई घटना
जफराबाद जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने पैदल जा रहे एक वृद्ध को टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त थाना क्षेत्र के गोंडा खास कुतलुपुर गांव निवासी रमाशंकर चौहान 70 शुक्रवार को शाम को लगभग साढ़े पांच बजे जफराबाद बाईपास मार्ग पर पैदल जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त वृद्ध जैसे ही बाईपास दरीबा गांव के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारते ही अज्ञात चार पहिया वाहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहंुच गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने कहा कि परिजनों द्वारा यदि तहरीर दी जाती है तो अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।