मैं कौन हूं | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मैं कौन हूं
नहीं मालूम मुझको यार मेरे मैं कौन हूं ,
ठुकराओ अब या प्यार करो मैं नशे में हूं।।
अब जो चाहो मेरे यार करो मैं नशे में हूं,
दोखो तो मेरे यार इक नज़र मैं वही हूं।।
कयामत तो नहीं यार तेरा, बस मैं वही हूं,
बस मुफलिसी में खुद को भुला बैठा हूं।।
तनहाई में भी बेकरार यार तुझमें रहता हूं ,
शहनाई में भी याद सिर्फ तुझको करता हूं।।
रहो आबाद ए खुदा तेरा एहतराम करता हूं,
तेरी खातिर ही इस जहां में बदनाम फिरता हूं।।
करो इनकार अब या प्यार यार मैं नशे में हू,
नहीं मालूम मुझको यार मेरे मैं कौन हूं।।
लेखक- आशीष मिश्र उर्वर
कादीपुर, सुल्तानपुर।
![]() |
| Advt |

%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)

