जौनपुर: हत्या मामले के आरोपित हुए गिरफ्तार, गये जेल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कमासिन नरवा गांव में चाचा ने भतीजे की करी थी हत्या
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के कमासिन नरवापार गांव में विगत गुरु वार की सुबह आम तोड़ने को लेकर हुए खूनी संघर्ष के दौरान चाचा द्वारा धारदार हथियार से भतीजे की हत्या के आरोपित अभियुक्तों को शनिवार को मीरगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि कमासिन नरवा गांव में गुरु वार की सुबह 7 बजे आम तोड़ने के विवाद को लेकर चाचा भतीजे में खूनी संघर्ष हो गया था। दोनों पक्ष से लाठी-डंडे और र्इंट- पत्थर चलने के दौरान चाचा राजनाथ ने भतीजे गिरजाशंकर की धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस दौरान इनके पक्ष के 36 वर्षीय रामजीत व 45 वर्षीय भाई रु द्र प्रताप भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें स्वजनों के साथ मौके पर पहुंची डायल 112 व थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता उपचार के लिए मछलीशहर ले गए थे। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान 38 वर्षीय गिरजा शंकर प्रजापति की मौत हो गई थी। मीरगंज पुलिस ने नामजद आरोपित राजनाथ ,अमरनाथ पुत्रगण शोभनाथ,कृष्ण गोपाल,दिनेश कुमार पुत्रगण अमरनाथ प्रजापति को मुखिबर की सूचना पर शनिवार को अमाई गांव स्थित ब्राह्म बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता,एस आई राम बिलास , राजेन्द्र मिश्रा,हीरामणि दुबे, उदय, दिलीप आदि रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |



