जौनपुर: पिकअप की चपेट में आने से छात्र की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। स्थानीय तहसील से सटे आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के पुल सराय गांव समीप कलान कालेज जा रहे बाइक सवार छात्र की तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के पुराना चौक मोहल्ला निवासी सुरेंद्र मोदनवाल उर्फ गुड्डू (22) वर्षीय पुत्र विवेक मोदनवाल शुक्रवार की सुबह बाइक से अपने एक साथी के साथ वि·ानाथ पालीटेक्निक कालेज कलान जा रहा था। समीपस्थ जनपद आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के पुल सराय बाजार के समीप जौनपुर फैजाबाद मार्ग पर पहुंचा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से बाइक में जोरदार टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठा युवक कुछ दूर जा गिरा जो बाल बाल बच गया। बाइक चला रहे विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
![]() |
| विज्ञापन |


