जौनपुर: सड़क दुर्घटना में महिला घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के अतरडीहा बाजार समीप आ रही तेज रफ्तार बुलेरो ने बाइक को शुक्रवार की सुबह टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के घुघुरी सुल्तानपुर गांव निवासी रीता (40) पत्नी मनोज अपने परिवार के साथ बाइक से रिश्तेदारी जा रही थी। जैसे ही अतरडीहा बाजार समीप पहुचें सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेरो की चपेट में आने से रीता गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
![]() |
| Advt |

