जौनपुर: योग से बीमारी होती है दूर रहते हैं स्वस्थ्य:अखिलेश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बदलापुर जौनपुर। सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में ''विश्व योग दिवस के मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में प्राचार्य प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह व प्रबंधक श्याम सिंह के संरक्षकत्व में प्रात: 6 बजे से योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्य अखिलेश द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि योग हमारे जीवन में कितना उपयोगी और महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी लोगों को बीमारियों से बचने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए नियमित रूप से योग करने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से योग के विभिन्न आसनो जैसे सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपालभाति, भ्रामरी, मार्जरी,अनुलोम विलोम, वीरभद्रासन का अभ्यास करवाया गया। योग शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकों डॉ जोरावर सिह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, कुलदीप शुक्ला आदि के साथ छात्रों स्थानीय नागरिकों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ जोरावर सिंह, मुमताज अहमद अंसारी व राजुल सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश खरवार, धीरज गौतम, सूरज मौर्य, सूरज प्रजापति, विवेक उपाध्याय, हेमन्त पाल आदि का विशेष योगदान रहा। इसी क्रम मे पहितियापुर बहरा पार्क मे विधायक रमेश मिश्र के संयोजक्तव में विश्व योग दिवस सम्पन्न हुआ। जहां पर सामाजिक कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |



