जौनपुर: गैंगेस्टर ऐक्ट के आरोपी की 10 लाख की संपत्ति हुई कुर्क | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज व महाराजगंज पुलिस ने की कार्रवाई
सुजानगंज जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा के निर्देश पर गैंगेस्टर के आरोपी सुखई के विरूद्ध थानाध्यक्ष सैयद मुंतजिर हुसैन व थानाध्यक्ष महाराजगंज शैलेंद्र पांडेय ने तहसीलदार के नेतृत्व में अवैध रूप से अर्जित की गई चल/अचल सम्पत्ति की जब्तीकरण कर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 155/2022 धारा 3/5ए/8 उप्र गोवध निवारण अधिनियम थाना महाराजगंज से सम्बन्धित अभियुक्त सुखई पुत्र बिस्मिल्लाह निवासी ग्राम लमहन थाना महाराजगंज के विरु द्ध पंजीकृत मुअसं 45/2023 धारा 3(1) उप्र व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में बुधवार की शाम दस लाख की चल व अचल सम्पत्ति व एक मोटर साइकिल को जब्त किया गया।
![]() |
| Advt. |


