जौनपुर: अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजना का पहुंचा लाभ:सीमा | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजना का पहुंचा लाभ:सीमा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक का हुआ आयोजन

सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज सुजानगंज में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की टिफिन बैठक का आयोजन हुआ। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर भोजन किया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि मोदी सरकार में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। मोदी सरकार का यह नौ वर्ष ऐतिहासिक रहा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक, धारा 370 हटाना, सड़कों का निर्माण जितना इस सरकार में हुआ उतना किसी सरकार में नही हुआ था। इस सरकार में भ्रष्टाचार बिलकुल समाप्त हो गया है यही वजह है कि सभी योजनाएं सुचारू रूप से चल रही है। मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि जनता मोदी सरकार से बिल्कुल संतुष्ट है और भारी बहुमत से फिर से सरकार बनाने का मन भी बना चुकी है। महामंत्री सुनील तिवारी ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के सामने गिनाया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ टिफिन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जयप्रकाश तिवारी ने की। डॉ वेदप्रकाश त्रिपाठी, दिनेश मिश्र मुन्ना, कपिल मुनि गुप्ता, अजय सरोज, पुष्पा शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें