जौनपुर: समय से इलाज व पोषण आहार लेने से ठीक होती है टीबी:सीएमओ | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: समय से इलाज व पोषण आहार लेने से ठीक होती है टीबी:सीएमओ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सरजू प्रसाद शैक्षिक व सामाजिक संस्था ने बांटे पोषण किट

21 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान चलेगा 15 मई से 6 जून तक 

जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी के तत्वाधान में टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित करते हुए जागरूक किया गया। 15 मई से 6 जून तक 21 दिवसीय प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुभारंभ करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि मैं जनपद की जनता से अपील करती हूं हम सब ने टीबी. मुक्त भारत के लिए प्रण लिया है। प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री की घोषणा 2025 तक देश को टी.बी. मुक्त भारत बनाना है तो किसी को भी 15 दिन से ज्यादा खांसी आ रही है सांस लेने में तकलीफ हो तो नि:शुल्क जांच स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कराएं, मर्ज को छुपाने की जरूरत नहीं है समय से इलाज कराने अच्छा डाइट लेने पर पूर्ण सुधार हो जाता है। काफी लोगों को चिन्हित भी किया गया है सरकारी प्राइवेट डॉक्टर से चाहेंगे कि टी.बी. मरीजों के नोटिफिकेशन विभाग को जरूर दें। गोद लिए  टी.बी. मरीजों को अच्छे पोषण मूंगफली चना गुड़ सत्तू तिल बॉर्निवटा प्रतिमाह दिया जाता है। कहा कि यदि मरीज समय से दवा और डाइट लें ताकि टी.बी. मुक्त भारत बनाया जा सके। मुख्य अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राकेश सिंह ने पोषण किट वितरण का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुए करते हुए कहा कि टीबी की पहचान लक्षणों से की जाती है। 15 दिन से ज्यादा खांसी आना, बलगम में खून आना, शाम के वक्त पसीने के साथ बुखार आन,  पेट में दर्द रहना,  भूख न लगना,  वजन कम होना यह लक्षण अगर किसी को है तो टी.बी.  हॉस्पिटल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं टी.बी.  की पहचान होने पर मुफ्त दवा दी जाती है। पोषण के लिए नि:शुल्क दवा के साथ-साथ रूपये 500 भी दिए जाते हैं। सरजू प्रसाद शैक्षिक संस्था से जुड़े और पोषण योजना का लाभ उठाएं। जिला कार्यक्रम समन्वयक  सलील यादव ने कहा कि टीवी मुक्त भारत अभियान 2025 तक हमारे लिए एक चैलेंज है आगे टीवी का संक्रमण ना हो यह हमारे लिए विशेष कार्य योजना 21 दिवसीय अभियान है। हमारा खास ध्यान टीवी मरीजों के पोषण पर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद कुमार प्रजापति ने किया। संचालन जिला सेवा विधिक प्राधिकरण डॉ दिलीप सिंह ने किया। उक्त अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव यादव राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सत्यव्रत त्रिपाठी मलेरिया अधिकारी बी.पी. सिंह डॉक्टर दिनेश एसटीएस नवीन सिंह  राजीव श्रीवास्तव संजीव सिंह महेंद्र वि·ाकर्मा सुनील कुमार निषाद शेषनाग महेश श्यामनाथ लालजी मनशीला प्रधानाध्यापक सुभाष सरोज अनिल कुमार सिंह फूलचंद भारती ठाकुर प्रसाद राय अतुल सागर कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। 

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें