जौनपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना पर किया प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कार्यकर्ता को पीटे जाने का पुलिस पर लगा आरोप
धर्मापुर जौनपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरु वार को गौराबादशाहपुर थाना गेट पर प्रदशर््ान किया। इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता को मारने पीटने का आरोप भी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लगाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना रहा कि एकौना गांव में सियाराम का पट्टीदार हरिलाल से जमीन का विवाद चल रहा है। हरिलाल विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। पीडि़त थाना पर आया लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। जब भाजपा कार्यकर्ता उसके समर्थन में धरना प्रदशर््ान किये तो पुलिस को खराब लगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एसओ ने धरना प्रदशर््ान कर रहे लोगों को थाना के अंदर बुलवाया। कहा कि राजस्व टीम को पुलिस बल के साथ मौके पर भेज कर पैमाइश करायी जायेगी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इसी दौरान पुलिस ने एक कार्यकर्ता पन्नालाल यादव की पिटाई कर दी। जिसको लेकर कार्यकर्ता भड़क गये। कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना अपने जिले के नेताओं को भी दे दी है। धरना प्रदशर््ान करने वालों में सुभाष यादव, पन्नालाल यादव, विनय मिश्र, मोहन सेठ, खिचडू, नक्कू साहू, रोहित मिश्र, धर्मेन्द्र यादव, कमला, उषा देवी, हीरावती, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। इस संबंध में एसओ रमेश कुमार का कहना है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का आरोप बेबुनियाद है। पट्टीदारों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। पुलिस ने काम रु कवाकर दोनों पक्षों को समाधान दिवस पर बुलाया है।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |