जौनपुर: पुलिस व पीएसी जवानों ने निकाला रूट मार्च | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चौकीदारों को दिया गया साफा व चार्ट
खुटहन जौनपुर। उप जिलाधिकारी शाहगंज शैलेन्द्र कुमार व सीओ शुभम तोंदी की मौजूदगी में बुधवार को थाना पुलिस व एक प्लाटून पीएसी बल के जवानों ने संयुक्त रूप से पटैला और गौसपुर बाजार में पैदल मार्च कर त्योहार पर शांति ब्यवस्था कायम रखने का आह्वान किया। माइक हेरर से एसडीएम ने अनाउंस किया कि त्योहार आपसी एकता और अखंडता का परिचायक होता है। बकरीद परंपरागत तरीके से ही मनाया जाना चाहिए। यदि कोई नई परंपरा चालू किए जाने की जानकारी मिली तो दोषियों पर अवश्य कार्रवाई की जायेगी। सीओ ने कहा कि त्योहार पर अशांति पैदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मार्च निकाले जाने से पूर्व थाने के सभी चौकीदारों को साफा और टार्च दिया गया। जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |

%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
