जौनपुर: एसडीएम ने नौ लेखपालों के वेतन आहरण पर लगाई रोक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जन शिकायतों का निस्तारण न करने पर हुई कार्रवाई
केराकत जौनपुर। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने जन शिकायत का समय से निस्तारण न करने और आख्या उपलब्ध न कराने के मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए संबंधित 9 लेखपालों के वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। जिसे लेकर लेखपालों में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने बुधवार को अपने कार्यालय के जन शिकायत रजिस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुश्री मिश्रा उस समय हत प्रभ हो गयीं जब उनकी नजर उन शिकायतों पर पड़ी जो एक वर्ष पूर्व की थी्,जिसका एक वर्ष बाद भी शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया और न ही कोई आख्या रिपोर्ट ही कार्यालय को प्रेषित किया। जिसको उपजिलाधिकारी ने काफी गंभीरता से लेते हुए संबंधित लेखपालों की घोर लापरवाही माना,तथा संबंधित 9 लेखपालों के वेतन आहरण अग्रिम आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया। उपजिलाधिकारी द्वारा उठाए गए इस सख्त कार्यवाही को लेकर लेखपालों में हड़कंप मच गया है। जिन लापरवाह लेखपालों के वेतन आहरण पर उपजिलाधिकारी द्वारा रोक लगाया गया है, उसमें प्रिंस कुमार लेखपाल हल्का बलरामपुर डोभी, राजेश बाबू लेखपाल हल्का तरियारी, मनीष कुमार मौर्य बेहड़ा, धर्मेंद्र कुमार कोपा , ज्योति रानी कदहरा, वीरेंद्र कुमार मौर्य उदियासन उर्फ मुफ्तीगंज, हिमांशु गौतम छितौना, राहुल कुमार यादव मटियारी एवं सतीश कुमार बीबनमऊ लेखपाल शामिल हैं। उपजिलाधिकारी ने इसके अलावा आर के दफ्तर, सभी नायब तहसीलदारों के न्यायालयों/ कार्यालयों के साथ उप निबंधन कार्यालय का भी निरीक्षण कर साफ सफाई का भी जायजा लिया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)

