जौनपुर: सधुक्कड़ी भाषा के भजन सुन श्रोता हुए भाव विभोर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पुलिस जवानों के साथ दो प्लाटून पीएससी बल रही तैनात
मीरगंज जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जरौना जंघई मार्ग पर स्थित निर्गुण ब्राम्ह के उपासकों की तपोस्थली सिद्धपीठ कबीर विज्ञान आश्रम गद्दी बड़इया बसेरवा आश्रम पर जेष्ठ पूर्णिमा के दिन सुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमे देश दुनिया से आये हुए निर्गुण ब्राम्ह के उपासकों ने हीरा प्राप्त किया। आश्रम की धूल को सिर माथे लगाकर धन्य धन्य हुए। आश्रम समेत आसपास सुरक्षा की दृष्टि थानाध्यक्ष मीरगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स दिनभर चक्रमण करती रही। जेष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर सुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव रविवार के दिन बड़े धूम धाम से मनाया गया। कबीर वाणी के सस्वर पाठ की गूंज के बीच इलाके में मेले सी रौनक नजर आई। देश के विभिन्न प्रान्तों से कबीर पंथी आश्रम पर पहुच सुबह से कतार बद्ध होकर सिद्धपीठ तपोस्थली कबीर मठ के महंत साधु शरण पति साहब का पांव पखारा और सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। कबीर विज्ञान आश्रम पर गुरु महिमा का बखान करते हुए पूना महाराष्ट्र से आये संत मनोहर साहब व महोबा से जीवनदास ने कहा कि यदि हमे ई·ार को प्राप्त करना है तो गुरु का सहारा लेना पड़ेगा। हजारो की संख्या में भक्तों ने गुरु पद श्री साधुशरण पति साहेब के दशर््ान पूजन किए और आशीर्वाद लिया। आश्रम में अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। दिन भर आश्रम गुरु के जय जयकारे से गूंजता रहा। वैसे तो दो दिन पहले से ही देश के कोने कोने से भक्तों का रेला आश्रम में पहुंचने लगा था। दोपहर सवा 1 बजे गुरु पद साधुशरण पति साहेब गद्दी पर विराजमान हुए। इसके बाद भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा के दशर््ान पूजन किए। इस बीच आश्रम द्वारा दोपहर 3 बजे से प्रसाद वितरण शुरू हुआ तो हजारों भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद चखा। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता पुलिस जवानों के साथ सक्रिय बने रहे।इस दौरान क्षेत्र के कृपाशंकर यादव, गंगेश उपाध्याय, महिमा कांत दूबे, प्रमोद मिश्रा,लोलारख गौतम, उमाशंकर वि·ाकर्मा, नन्हेलाल, विकास कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।