जौनपुर: सौहादपूर्वक मनाएं कुर्बानी का पर्व:डीएम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जिलाधिकारी ने विभिन्न मस्जिदों का किया निरीक्षण
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा द्वारा बकरीद पर्व के दृष्टिगत सदर इमामबाड़ा, अटाला मस्जिद एवं मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यालय अधिशासी अधिकारी मछलीशहर में शांति समिति की बैठक कर लोगों को शांतिपूर्वक त्यौहार मनाए जाने के लिए निर्देशित किया। श्री झा ने कहा कि बकरीद का त्यौहार सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विद्युत, पेयजल कि किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए सभी थानों पर शांति समिति की बैठक की गई हैं, लोगों से संवाद स्थापित किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है अराजकता फैलाने वालों के विरु द्ध कठोर से कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र प्रसाद सिंह, उप जिलाधिकारी मछलीशहर राजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |



