जौनपुर: सेवायोजन कार्यालय पर रोजगार मेला 30 जून को | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उप्र के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर निकट नारायण नर्सिंग होम में 30 जून शुक्रवार को प्रात: 10 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनी कीर्ति कुंज ऑटो मोबाईल, ब्रााइट फ्यूचर आग्रेनिक प्रा.लि., कस्ट्रक्शंन डिपाटमेंट, डाबर आयुर्वेदिक, एलआईसी आदि के द्वारा एकांउटेंट, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स, मैंनेजर आदि के पदों पर भर्ती करेंगी। हाईस्कूल, इण्टर, आईटीआई एवं स्नातक योग्यताधारी जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होगी उन अभ्यर्थियों को कैम्पस के माध्यम से कंपनियां सेलेक्शन करेंगी। मेले में योग्य अभ्यर्थी अपनी योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए, विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। जिला सहायक सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त सरोज ने बताया की रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आईडी प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करें।
![]() |
| Advt. |

